back to top

गीजर से गैस लीक, दम घुटने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

बदायूं । बदायूं जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को गीजर से संदिग्ध रूप से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और उसके 11 साल वर्षीय भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में बरेली रोड पर राय साहब की धर्मशाला के बाहरी इलाके में मोहम्मद सलीम का कारखाना है और वह अपने परिवार के साथ उसके ऊपर रहता है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके बेटे अयान (11) और रयान (चार) स्नानगृह में नहाने गए थे जिसमें गैस गीजर लगा है।

उसने बताया कि दोनों ने नहाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया और जब काफी देर तक बच्चे बाहर नहीं निकले तो सलीम की पत्नी रुखसार ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रुखसार चीखने लगी तो सलीम भी वहां आ गया और शोर सुनकर अन्य लोग भी एकत्र हो गए।

उसने बताया कि लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर दोनों बच्चे बेहोश मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रेयान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि अयान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली ले जाया गया। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गैस गीजर से दम घुटने के कारण चार साल के बच्चे की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...