back to top

नक्सलियों से मुठभेड़ मे BSF के एक अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं तथा दो अन्य अधिकारी घायल हुए हैं।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माहला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के एक अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए या हैं तथा दो अन्य अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को माहला स्थित बीएसएफ के शिविर से बीएसएफ 114 बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में भेजा गया था। लगभग दोपहर 12बजे सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।

जिसमें बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक

जिसमें बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक बोरो, आरक्षक रामकृष्णन, सोमेश्वर और इशरार खान शहीद हो गए तथा सहायक कमांडेंट गोपूराम और निरीक्षक गोपाल राम घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी करवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इधर घटना के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शहीद सुरक्षा कर्मियों के शवों और घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान में है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए, दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए तथा तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...