back to top

उत्तर प्रदेश में सोमवार से शुरू होगा चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का महाअभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां शक्ति भवन में कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान ‘टीका उत्सव’ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से बाबा साहब डाॅ बीआर आंबेडकर की जयंती तक चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का महाअभियान चलाया जा रहा है।

यूपी में ‘टीका उत्सव’ को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है : योगी

मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योजिबा फुले की जयंती से संविधान शिल्पी डाॅ बीआर आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ के आयोजन का आहवान किया है। कोरोना के खिलाफ देश की इस लड़ाई में विजय पाने के लिए उत्तर प्रदेश में ‘टीका उत्सव’ को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

सोमवार से 8,000 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 6,000 केंद्रों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 8,000 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने और हर नागरिक को सुरक्षित करने के अभियान का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 साल से ऊपर का हर व्यक्ति जिसने अब तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वह वैक्सीन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक बड़ा माध्यम है, वैक्सीन सुरक्षित है। पात्रता की श्रेणी में आने वाले हर व्यक्ति को कोविड टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बहुत जरूरी है। बीमारी में उपचार से महत्वपूर्ण बचाव होता है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ के मंत्र का सभी लोग पालन करें।

अब तक हुआ कुल 85,15,296 लोगों का टीकाकरण

इसी बीच, प्रदेश में अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस तरह कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...