back to top

सहारनपुर में फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान विस्फोट होने से सेना के चार जवान घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में एक फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान अचानक विस्फोट होने से सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आरक्षित बडकला फायरिंग रेंज में उस वक्त की है जब अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में सेना के चार जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर व बेहट पुलिस मौके पर पहुंची व एम्बुलेंस की मदद से घायल जवानों को तुरंत बेहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जैन ने बताया कि दो जवानों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों की पहचान सुरेश (45), पवित्र (35), दीपक (27) और प्रवीण (30) के रूप में हुई है।

इनमें दीपक और सुरेश का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।जैन ने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि चारों जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है ताकि हादसे की घटना की सही जानकारी मिल सके।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...