back to top

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा भाजपा में शामिल

लखनऊ। प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है और वह मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी उनके साथ काम कर चुके हैं।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि शर्मा ने लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट करके कहा आज पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत किया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से जुड़े शर्मा की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नई गति मिलेगी।

भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि शर्मा ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। शर्मा ऐसे समय भाजपा में शामिल हुए हैं जब पार्टी प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिए आगामी 28 जनवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर रही है। इस सवाल पर कि क्या शर्मा विधान परिषद चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे, चंद्रमोहन ने कहा कि उम्मीदवारों के नाम तय करने का काम केंद्रीय नेतृत्व का है। यहां अटकलें लगाई जा रही हैं कि शर्मा को भाजपा विधान परिषद के चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है और चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है।

शर्मा वर्ष 2001 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय तथा उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने समय से दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मऊ में हासिल की। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री ली। उन्होंने केंद्र में कुटीर लघु एवं मझोले उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...