back to top

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई हैं। कोलोन एक्सप्रेस समाचार पत्र ने लोव के हवाले से कहा, ‘‘2018 में रूस में हुए विश्व कप से पहले भी बहस हुई थी और 2022 में कतर में हुए विश्व कप से पहले बहिष्कार की मांग उठी थी। लेकिन ऐसे देश में खेलना जो सक्रिय रूप से युद्ध में शामिल हो और भी अधिक खतरनाक है।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां की राजनीतिक स्थिति टूर्नामेंट पर पूरी तरह से हावी हो सकती है।अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध जारी है और पिछले महीने मैक्सिको की सेना द्वारा कार्टेल सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वान्तेस को मारने के बाद हिंसा की एक लहर फैल गई थी। सर्वान्तेस को ‘एल मेनचो’के नाम से जाना जाता था।ब्राजील में 2014 में जर्मनी को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लोव ने सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में बात की।

यह कार्यक्रम विश्व कप के पिछले सत्रों पर केंद्रित था जिसमें उनके साथ रेनर बोनहोफ ने शिरकत की जिन्होंने 1974 का टूर्नामेंट जीतने में पश्चिम जर्मनी की मदद की थी। इसके अलावा विश्व कप जीतने वाले अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।उनकी बातचीत के अंत में ध्यान आने वाले टूर्नामेंट पर चला गया। बोनहोफ ने कहा,मुझे तो यह भी नहीं पता कि आपको खेलना भी चाहिए या नहीं।

उन्होंने सह-मेजबानों के बारे में कहा, ‘‘मौजूदा हालात को देखते हुए मेरे लिए सिर्फ कनाडा ही एक तटस्थ देश है। मैं किसी भी विश्व कप का बहिष्कार नहीं करना चाहता। हमें फुटबॉल से बहुत प्यार है। लेकिन हमें सच में सुरक्षा उपायों के बारे में सोचना होगा जिन पर हमने अभी तक विचार नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट…होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

आधुनिक सुविधाओं से निखरेगा सरोजनी नगर का प्राचीन जलसाई नाथ मंदिर

89.82 लाख से पर्यटन विकास योजना से बदलेगी तस्वीर, 60 लाख की पहली किस्त जारी लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अल्पज्ञात और कम चर्चित...