back to top

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बोले- गेंदबाजी सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता

चेन्नई।भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी है और उन्हें अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए इस विभाग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।सीएसके को मौजूदा सत्र के अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें शुक्रवार को पंजाब किंग्स के हाथों पांच विकेट से मिली हार भी शामिल है।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमने अब तक जो देखा है उससे लगता है कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी होगी। इसका मतलब है कि उन्हें अपने गेंदबाजों को मौका देने के लिए लगातार 225-230 के आसपास रन बनाने होंगे।

उन्होंने कहा,आजकल अधिकतर टीमों की बल्लेबाजी में गहराई है। पंजाब किंग्स को ही लीजिए जिसके पास सातवें नंबर पर मार्कस स्टोइनिस जैसा धाकड़ बल्लेबाज है। कई टीम की बल्लेबाजी में इस गहराई को देखते हुए सीएसके को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी होगी।’’

गावस्कर ने कहा युवा आयुष म्हात्रे ने सीएसके के लिए 43 गेंदों में 73 रन बनाए जिससे उसकी टीम पांच विकेट पर 209 रन बनाने में सफल रही।गावस्कर ने कहा, मेरा मानना ​​है कि आयुष म्हात्रे के लिए बल्लेबाजी क्रम में तीसरा नंबर अच्छा है। उन्होंने अंडर-19 टीम की तरफ से निचले क्रम में बल्लेबाजी की है, लेकिन नंबर तीन उनके लिए उपयुक्त हो सकता है।

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा म्हात्रे पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। यही अगली पीढ़ी की सोच की खूबसूरती है। वे अतीत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और वर्तमान पर केंद्रित रहते हैं। यह शानदार रवैया है।गावस्कर ने रोहित शर्मा की बेहतर फिटनेस और बल्लेबाजी पर इसके प्रभाव की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, हम सभी ने रोहित शर्मा की शारीरिक स्थिति में बदलाव देखा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बहुत मेहनत की है और इसके परिणाम दिख रहे हैं। उनका फुटवर्क तेज लग रहा है, उनमें अधिक ऊर्जा है और इससे उन्हें क्रीज पर अधिक समय मिलता है।भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने प्रियांश आर्य की 11 गेंदों में खेली गई 39 रन की पारी की सराहना की।

पुजारा ने कहा, प्रियांश आर्य गेंद की लेंथ को बहुत जल्दी भांप लेते हैं। जब भी गेंद थोड़ी शॉर्ट पिच होती है तो वह चूकते नहीं और अक्सर उस पर छक्का जड़ देते हैं।उन्होंने कहा, हमने देखा कि मैट हेनरी और खलील अहमद जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी वह फुल लेंथ गेंदों को चूक नहीं रहे थे, जिसका मतलब है कि गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम हो जाती है।

RELATED ARTICLES

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान

बैंकॉक। श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर...

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता, राकेश और अंजुम चौथे स्थान

बैंकॉक। श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर...