back to top

भाजपा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा से जुड़े, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा से जुड़ गए और राजधानी की एक लोकसभा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज यहां केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20

गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है। गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं और पार्टी के सदस्य के तौर पर देश की भलाई के लिए काम करेगा। जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार गंभीर को नई दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद है। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले बढे हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी। गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...