back to top

उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक पूर्व सहायक आयुक्त (उद्योग) को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के खिलाफ उद्योग केंद्र कार्यालय की 50 हजार वर्ग फीट जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र बांदा के पूर्व सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित को सोमवार देर रात बांदा के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दीक्षित के खिलाफ उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने 17 जून 2021 को प्राथमिकी दर्ज करवाकर आरोप लगाया था कि फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र की 50 हजार वर्ग फुट जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली है। एसएचओ ने बताया कि इसी आरोप की जांच में शासन ने उनकी बर्खास्तगी की थी। सिंह ने बताया कि अदालत से बहाली आदेश मिलने पर दीक्षित सोमवार की रात दोबारा अपनी ज्वाइनिंग के लिए बांदा आये थे, तभी उन्हें बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दीक्षित के खिलाफ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बांदा सदर के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...