back to top

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष जवाद जरीफ के साथ की वार्ता

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष जवाद जरीफ से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने ईरान तथा अमेरिका के बीच तनाव के बाद खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रहे हालात पर चर्चा की।

इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ गया है। जलपान पर मुलाकात के दौरान जरीफ ने जयशंकर को वर्तमान हालात में तेहरान के रुख और समग्र स्थिति के बारे में जानकारी दी। बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों के बीच भारत और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं और चाबहार बंदरगाह परियोजना में प्रगति पर बातचीत हुई।

एक बयान में विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच आपसी हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित खाड़ी क्षेत्र के मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच ईरान के 2015 के परमाणु समझौते पर चर्चा हुई। इस ससमझौते को कॉम्प्रिहेन्सिव प्लान फ एक्शन जेसीपीओए कहा जाता है और 2018 में अमेरिका इस समझौते से अलग हो गया था।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर ने खाड़ी क्षेत्र में भारत के हितों को दोहराते हुए और शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए प्रयासों में मदद करने की बात कही। बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों के बीच भारत और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं और चाबहार बंदरगाह परियोजना में प्रगति पर बातचीत हुई। मंत्रालय ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने तेहरान में संपन्न 19वीं संयुक्त आयोग बैठर्क ज्वाइंट कमीशन मीटिंगी के दौरान द्विपक्षीय कारोबार मजबूत करने और चाबहार बंदरगाह के जरिए संपर्क को बढ़ाने के लिए हुई बातचीत तथा उसके सकारात्मक परिणाम को याद किया।

ईरान के विदेश मंत्री मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर से समय में भारत आए हैं जब पूरी दुनिया की निगाहें ईरान और अमेरिका पर हैं। जरीफ ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने में भारत भूमिका निभा सकता है क्योंकि वह एक महत्वपूर्ण पक्ष है। वैश्विक मामलों पर नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए जरीफ ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कासिम सुलेमानी की हत्या की घटना अज्ञनता और अहंकार दिखाती है।

भारत यह कहता रहा है कि वह चाहेगा कि यथाशीघ्र तनाव घटे। भारत के अनुसार, क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण हितों के मद्देनजर वह ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर सहित प्रमुख देशों से संपर्क बनाए हुए है। सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और तीन जनवरी को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास काफिले पर हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। पिछले सप्ताह ईरान ने इराक में दर्जनों मिसाइलें कम से कम उन दो ठिकानों को लक्ष्य कर दागीं जहां अमेरिकी सेना और गठबंधन बल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...