back to top

विदेश मंत्री जयशंकर मास्को में अपने चीनी समकक्ष से करेंगे वार्ता

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर थोड़ी देर बाद अपने चीनी सकमक्ष वांग ई के साथ मास्को में वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार की शाम को यह जानकारी दी। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के आमने सामने आने की ताजा घटना के कारण पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

यह पूछे जाने पर कि बैठक में क्या जयशंकर चार महीने से जारी तनातनी का मुद्दा उठाएंगे, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, इस मुद्दे पर चर्चा होगी। भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि चीनी सेना ने पिछली शाम को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो के दक्षिणी तट के पास भारतीय पोस्ट के करीब आने का प्रयास किया और हवा में गोलियां चलाई।

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 45 वर्षाे के अंतराल के बाद गोली चलाए जाने की यह पहली घटना है। सेना ने अपने बयान में यह बात तब कही जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने सोमवार की शाम को आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा को कथित तौर पर पार किया और पैंगोंग सो के पास चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई।

जयशंकर और वांग ई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शाामिल होने के लिए मास्को में है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता का मकसद पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के लिए रास्तों की तलाश करना है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल पी फेंघे के बीव एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर पिछले शुक्रवार को मुलाकात हुई थी लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...