back to top

लॉकडाउन के कारण वीरान है रमजान में गुलजार रहने वाले खाने-पीने के बाजार

लखनऊ। अपने खास जायकों के लिए मशहूर नवाबों के शहर लखनऊ के लिए इस दफा रमजान बिल्कुल अलग हैं। दिन भर रोजा रखने के बाद इफ्तार के वक्त लोगों को लज्जत देने वाले खाने-पीने के बाजार लॉकडाउन के कारण वीरान हैं। हर रमजान में खासकर पुराने लखनऊ के बाजार इफ्तार से लेकर सुबह सहरी तक गुलजार रहते थे।

लोगों की दिनचर्या बदल जाती थी और वे इफ्तार के बाद तरावीह की नमाज़ अदा करके रात भर इन बाजारों में चहल कदमी करते और सुबह सहरी के वक्त खाने-पीने का सामान खरीद कर घर लौटते थे। गलावटी कबाब, तंदूरी चिकन और मटन के विभिन्न व्यंजनों के साथ साथ शीरमाल, खमीरी रोटी और कुल्चा निहारी की दुकानों पर खासतौर से रौनक रहती थी। मगर इस बार लॉकडाउन ने सब पर ताला लगा दिया है। लखनऊ के लिए ऐसे रमजान पहले कभी नहीं गुजरे।

लॉकडाउन की वजह से इस बार रोजेदार अपने घरों में हैं और दुकानें सन्नाटे में। धर्म गुरुओं की अपील के बाद लोग तरावीह की नमाज भी घर में ही पढ़ रहे हैं। शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से इस दफा लोगों से अपील की गई है कि वे तरावीह समेत तमाम नमाजें अपने घर में ही अदा करें। ऐसा करके वह न सिर्फ खुद को बल्कि समाज को भी कोरोना संक्रमण से महफूज रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सच है कि रमजान में खाने-पीने की दुकानें नहीं खुलने की वजह से बाजारों में वह रौनक नहीं है लेकिन रमजान का मतलब अच्छे व्यंजनों से नहीं बल्कि बेहतरीन इबादत से है। रमजान अल्लाह का दिया एक तोहफा है जिसमें लोग इबादत करके अपनी दुआ कबूल करा सकते हैं। अल्लाह ने चाहा तो इस रमजान में हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई भी हो जाएगी। बहरहाल, लॉकडाउन की वजह से कारोबार बंद है और कारोबारियों का भारी नुकसान हो रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...