back to top

नियामक से मंजूरी के बाद कोविशील्ड टीके की आपूर्ति के लिए आदेश दिए गए : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश के औषधि नियामक की ओर से आपात स्थिति में कोविशील्ड टीके के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया से इस टीके की खरीद के लिए 11 जनवरी को आपूर्ति संबंधी आदेश दिया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार ने कोविड-19 टीके के लिए सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ इसकी कीमत और आपूर्ति संबंधी करार को अंतिम रूप दे दिया है। एस्ट्राजेनेकााऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हस्तांतरित प्रौद्योगिकी की मदद से पुणे स्थित सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड कोविशील्ड टीके का उत्पादन कर रहा है।

राज्य मंत्री से पूछा गया कि क्या यह सच है कि आपूर्ति के लिए औपचारिक अनुबंध नहीं होने की वजह से, मंजूरी के बावजूद भारत में उत्पादित टीके की कई खुराकों का इस्तेमाल नहीं किया जा सका। इस पर उन्होंने कहा नहीं, प्रोटोकॉल के अनुसार, उत्पादनकर्ता को टीके की कई खुराकों की आपूर्ति का आदेश दिया गया और तीन दिन के भीतर इनकी आपूर्ति राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को की गई।

RELATED ARTICLES

सरकार उपभोक्ता मामलों में मध्यस्थों को देगी मेहनताना

सरकार उपभोक्ता मामलों में पैनल में शामिल मध्यस्थों को 3,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच मेहनताना देगी। इससे ज्यादा-से-ज्यादा शिकायतों का निपटान मध्यस्थता...

सेना की तीनों सेवाओं में 11,414 महिलाएं कर्मी: सरकार

सेना की तीनों सेवाओं में कुल 11,414 महिलाएं कार्यरत हैं जिनमें से 7,054 महिला कर्मी थल सेना का हिस्सा हैं। सरकार ने लोकसभा में...

अवैध खेती व तस्करी को लेकर सरकार बेहद गंभीर : दुर्गा शंकर

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग, अवैध खेती व तस्करी को लेकर सरकार बेहद गंभीर...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...