संडे की मस्ती में डूबा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव
लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव वीकेंड के बाद संडे को अपने जबरदस्त फुल फॉर्म में रहा पार्किंग में चारों तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां, भीड़ का आलम यह की लगातार टिकट खिड़की पर भीड़ लगी रही, सुरक्षा सफाई ,अनुशासन का अद्भुत तालमेल लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में देखा जा सकता है जहां बच्चे और युवा अनेको झूलों पर मस्ती करते देखे गए वही खाने पीने के लिए मशहूर लखनऊ शहर के वासी लक्ष्मण अवध महोत्सव में में लगे फूड स्थलों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेते हुए देखे गए। क्रोकरी, फर्नीचर, कारपेट, टेराकोटा ,कश्मीर की शाल, चादर, लेडीज सूट, ड्राई फ्रूट, सहित अनेक राज्यों की दुकान आकर्षण का मुख्य कारण रही लोगों द्वारा खूब खरीदारी की गई ।
प्रगति इवेंट उभरते हुए कलाकारों को प्रतिदिन निशुल्क मंच प्रदान करता है, और प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देता है। इसी कड़ी में आज अंकिता सूर्यवंशी ,देवेश मिश्रा, खुशबू चौहान, महेश प्रताप सिंह और गौरव श्रीवास्तव ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी गौरव श्रीवास्तव ने बांसुरी पर एक से एक मधुर धुन निकालकर लोगों का मन मोह लिया इसके अलावा राज्यविका ,आराध्या, दिव्यांग, दिया ,आस्था ,गार्गी ,वशिष्ठ ,सृष्टि, जैसे कलाकारों द्वारा हरियाणवी नृत्य राजस्थानी नृत्य पंजाबी सहित अनेक राज्यों के नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी इंस्टॉल धारकों और आई हुई जनता का आभार व्यक्त किय। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से पधारे पवनेश पांडे प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं अध्यक्ष बृहद लखनऊ विकास मंच लखनऊ को उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वाराअवध सम्मान देकर सम्मानित किया गय मुख्य अतिथि पवनेश पांडे ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।





