back to top

बेंगलुरू और कोलकाता से मिलेगी अयोध्या के लिए फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल के माध्यम से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर उड़ान सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में पर्यटन स्थल के रूप में सबसे प्रमुख शहर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा, अयोध्या में स्थानीय श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं, लेकिन यहां आने के लिए पूरे देश में जिस तरह की आतुरता है उसे देखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाना हमारा दायित्व है, जिसे हमने निभाया है। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने जो काम किया है वह सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा, चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ आज उत्तर प्रदेश हवाई संपर्क के मामले में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अब अयोध्या से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह सेवा शुरू होने जा रही है।

योगी ने कहा, अयोध्या भारत की सनातन आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही प्रभु श्रीराम भी हमारे धर्म, काम और मोक्ष से जुड़े पुरषार्थ के प्रतीक हैं। पांच वर्षों के एक लंबे अंतराल के बाद पूरे देश ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया है। आज उसका परिणाम हमारे सामने है। 22 जनवरी 2024 को रामलला अपनी जन्मभूमि पर अपने मूर्त रूप में विराजमान होंगे।

उन्होंने कहा, स्वाभाविक है कि पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए उत्सुकता और आतुरता है। उनके अयोध्या आगमन के लिए क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इसके लिए आज से छह वर्ष पहले कल्पना कर ली गई थी कि अयोध्या में सड़कों को चार लेन का किया जाएगा। अयोध्या रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में क्रूज सेवा शुरू होगी और अयोध्या में अतंरराष्ट्रीय हवाई अडडा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही 821 एकड़ भूमि नागर विमानन मंत्रालय को उपलब्ध करा चुकी है। अभी यहां 500 यात्री एक साथ इस विमान तल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आठ विमान यहां उतर सकते हैं। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने जो योजना बनाई है उस पर काम करने के लिए राज्य सरकार सकारात्मक सहयोग करेगी।

इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच, मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब, हम एक और दिवाली मनाएंगे। 22 जनवरी को।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...