back to top

सड़क दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत, 11 घायल

बहराइच (उप्र)। लॉकडाउन में घर लौट आए मजदूरों को लेकर बिहार से अंबाला जा रहा वाहन सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि बिहार के सीवान से मजदूरों को लेकर अंबाला जा रही फोर्स क्रूजर गाड़ी की बहराइच के पयागपुर थानांतर्गत सुकईपुरवा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे भीषण टक्कर हो गई।

मिश्र ने बताया कि वाहन में सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से दो मजदूरों की मौके पर तथा तीन की पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शेष घायल मजदूरों को इलाज हेतु पयागपुर सीएचसी और बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि मृतकों में जीतेन्द्र गिरि, कंचन राम व बसंत प्रसाद बिहार के सीवान जनपद, संजय प्रसाद बिहार के गोपाल गंज व पवन कुमार यूपी के गोंडा जिले के हैं। घायलों में नौ सीवान और एक गोपालगंज जिला का निवासी हैं। हताहतों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है।

मिश्र ने बताया कि राहत कार्य व इलाज एएसपी सिटी व उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है। मृतकों व घायलों के परिजनों को उनके निवास से संबंधित थानों के द्वारा सूचना भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...