back to top

बरेली में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव

बरेली(उप्र)। नोएडा की सीजफायर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जांच में उसके परिवार के पांच सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट में युवक के माता-पिता,भाई-बहन और पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनीत शुक्ला ने बताया कि आज सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव है। डॉ. शुक्ल ने बताया कि युवक के रिहायशी इलाके सुभाषनगर में एक किलोमीटर दायरे के सभी घरों में रहने वालों की जांच के लिए नौ टीमें लगाई गई हैं। कई घरों में लोगों की जांच की जा चुकी है।

संक्रमित युवक के संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी। इसके अलावा बरेली रेलवे जंक्शन के आसपास, ओवरहेड वॉटर टैंक, सरन अस्पताल, मेंधांश हॉस्पिटल, एचडीएफसी बैंक, रामगंगा अस्पताल, इंदिरापुरम कॉलोनी, रामलीला ग्राउंड, पाराशरी हाउस गहन निगरानी में हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले नोएडा की सीजफायर उपकरण बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में व्यक्ति के घर को सेनेटाइज किया था साथ ही क्षेत्र को भी सेनेटाइज किया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...