back to top

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच की मौत

बस्ती । जिले में अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाले पांचों लोग एक ही परिवार के है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड कार से जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उपचार के निर्देश दिये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा बृहस्पतिवार सुबह गोटवा के पास हुआ। लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 (एनएच-28) पर एक होटल के पास खड़े कंटेनर में पीछे जा घुसी। कार में सवार सात लोगों में से पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

वहीं, कार में सवार एक किशोरी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल चालक की स्थिति चिन्ताजनक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कार कंटेनर में पीछे तेज रफ्तार में घुसी थी और पांचों लोगों का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कार में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग थे। इनमें 13 वर्षीय अनम सुरक्षित बच गई है, जबकि अब्दुल अजीज (50), नरगिस तबस्सुम (48), अनम (18), तिउरा (11) और सबा (6) की मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार लखनऊ के शारदानगर में रहता था और सभी लोग मूलरूप से बिहार राज्य के भागलपुर के रहने वाले थे। मृतक अब्दुल अजीज की ससुराल झारखंड में है। उन्हें सास की मौत की खबर मिली तो वह परिवार के साथ सुबह ही झारखंड के लिए निकल पड़े थे। लखनऊ के शारदानगर का रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था और जिस वक्त हादसा हुआ सब लोग कार में सो रहे थे। दुर्घटना में सुरक्षित बची अनम ने बताया कि हम सो रहे थे, अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हो गई। हम सब फंस गए थे, चारों तरफ खून ही खून था, कोई बोल नहीं पा रहा था। पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस और अन्य टीमों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को निकाल गया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और वे बस्ती पहुंच गए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों का उचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...