back to top

UP में जल्द पांच और हवाई अड्डे चालू होंगे, सिंधिया बोले- इस साल के अंत तक जेवर से उड़ान शुरू

नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में एक-दो माह में पांच और हवाई अड्डों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जबकि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से संबद्ध बलिया क्षेत्र में हवाई अड्डे के लिए यदि राज्य सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव आता है तो वह अवश्य विचार करेगी।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रवीन्द्र कुशवाहा ने कुशीनगर से नियमित उड़ान तथा बलिया में एक हवाई अड्डा के निर्माण की सरकार की योजना के बारे में सरकार से पूछा था। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि बलिया में हवाई अड्डे को लेकर राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं आया है, यदि प्रस्ताव आएगा तो केंद्र इसपर जरूर विचार करेगा।

सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक 10 हवाई अड्डे संचालित किये जा रहे हैं और एक-दो माह के भीतर पांच हवाई अड्डों का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा, साथ ही जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस साल के अंत तक उड़ानें संचालित होने लगेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल 16 हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन होगा। उन्होंने कहा कि देश में पहले 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब इसकी संख्या 149 हो गयी है तथा यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के कारण देश हवाई यात्रा के मामले में 2030 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...