back to top

उच्च शिक्षण संस्थानों में फिट इंडिया अभियान स्थापित किया जा रहा : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को कहा कि न्यू इंडिया को फिट इंडिया भी बनाना हमारी सर्वाेपरि प्राथमिकता है और इसके तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में फिट इंडिया अभियान के प्रगति की निगरानी के लिए मंत्रालय में एक समर्पित फिट इंडिया प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है।

निशंक ने अपने ट्वीट में कहा कि शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में फिट इंडिया अभियान को कार्यान्वित करने हेतु फिट इंडिया क्लबों का निर्माण, फिटनेस एवं खेल गतिविधियों का आयोजन, फिटनेस कार्यक्रम को पाठ्यक्रम तथा पाठ्एतर गतिविधियों में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संस्थान परिसर में गैर-मोटर चालित वाहनों के उपयोग, साइकिलिंग एवं बागवानी जैसे कार्यक्रमों को अपनाया एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, इस अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए मंत्रालय में एक समर्पित फिट इंडिया प्रकोष्ठ भी स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा आरंभ फिट इंडिया अभियान जीवन शैली में छोटे-छोटे परिवर्तनों के माध्यम से देश के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं खुशहाली के माध्यम से उनकी समृद्घि को सुनिश्चित करने का काम कर रहा है। निशंक ने कहा कि संपूर्ण विश्व में आज जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे हमारे युवा भी बेहद प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य फिटनेस से भी आगे जाना है। फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि एक स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन का स्तंभ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, न्यू इंडिया को फिट इंडिया भी बनाना हमारी सर्वाेपरि प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर व्यक्त किया आक्रोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी सपा...

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।...

लखनऊ में भीषण ट्रैफिक जाम से हाहाकार, अटल चौक से बापू भवन तक लगा लंबा जाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर के वीवीआईपी इलाके में बुधवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि...