back to top

पहले चरण का मतदान खत्म : बंगाल में 79 प्रतिशत और असम में 72 फीसद पड़े वोट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम की कुल 77 सीटों पर शनिवार को पहले फेज की वोटिंग हुई। इनमें बंगाल की 30 और असम की 47 सीटें शामिल हैं। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, शाम 6 बजे तक यानी 11 घंटे में बंगाल में 79.79 प्रतिशत और असम में 72.14 फीसद वोटिंग हुई। मतदान का समय शाम 6 बजे तक तय किया गया था। बंगाल में 60 पोलिंग बूथ पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ जगह ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की वजह से वोटर्स को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

इस बीच, पश्चिम बंगाल की नेता ममता बनर्जी ने खड़गपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि चुनाव के दौरान पीएम बांग्लादेश गए हुए हैं और वहां बंगाल पर भाषण दे रहे हैं। यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। हम चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे। कभी-कभी वे कहते हैं कि ममता बांग्लादेश से लोगों की घुसपैठ कराती हैं, लेकिन वह (मोदी) खुद वोट मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश चले जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बांग्लादेशी एक्टर हमारी रैली में शामिल हुए थे।

भाजपा ने बांग्लादेश की सरकार से बात की और उनका वीजा रद्द करवा दिया। यहां चुनाव हो रहे हैं, तो आप बांग्लादेश में जाकर एक समुदाय के वोट मांगें, अब क्यों नहीं आपका वीजा रद्द किया जाये? टीएमसी ने पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पश्चिमी मेदिनीपुर की विधानसभा सीटों की एक दर्जन से ज्यादा बूथों पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करवाने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...