back to top

लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, आठ मार्च से शुरू होगा दूसरा हिस्सा

नई दिल्ली। लोकसभा का 29 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र का पहला चरण शनिवार को पूरा हो गया और अब आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा हिस्सा शुरू होगा। निचले सदन में आज बजट पर वित्त मंत्री का जवाब होने, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पारित करने एवं शून्यकाल के दौरान सदस्यों के लोक महत्व के मुद्दे उठाने के बाद शाम करीब सवा पांच बजे बैठक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, सदन की बैठक आठ मार्च, सोमवार शाम चार बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। पूर्व निर्धारित कार्यकम के तहत बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च को शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा में बजट सत्र के पहले हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जवाब दिया।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2021-21 के बजट पर चर्चा हुई और शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने जवाब दिया। सदन ने महापत्तन प्राधिकरण विधेयक, 2020, माध्यस्थम और सुलह संशोधन विधेयक 2021 तथा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 को पारित किया। बजट सत्र के पहले हिस्से में हालांकि शुरूआती सप्ताह में कामकाज तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस, द्रमुक सहित विपक्षी दलों के शोर-शराबे के कारण बाधित रहा था।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा में बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी को पूरा होना था। लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में घोषणा की थी कि कार्य मंत्रणा समिति में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बनी सहमति के आधार पर यह तय किया गया कि निचले सदन में बजट सत्र के पहले चरण को शनिवार 13 फरवरी को ही पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...