back to top

मुंबई के मॉल में स्थित अस्पताल में लगी आग, 10 कोविड-19 रोगियों की मौत

मुंबई। मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने के बाद 10 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का इलाज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने बताया, आग में मारे गए सभी 10 लोग कोरोना वायरस के रोगी थे। जब अस्पताल ने घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की थी तो बयान जारी कर कहा था कि दोनों कोरोना वायरस के मरीज थे और उनकी मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी।

बयान में कहा गया था कि आग लगने के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। बाकी आठ लोगों की मौत के बारे में अस्पताल की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। निगम और अस्पताल के अधिकारियों ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है कि कितने लोगों को बचाया गया और उनमें से कितने कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल में सनराइज अस्पताल में आधी रात के आसपास आग लग गई। चार मंजिला मॉल की सबसे ऊपर की मंजिल पर अस्पताल चलता है। दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा कि आग लगने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच यह घटना घटी है। शहर में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। बीएमसी नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की 30 गाडय़िां, पानी के 20 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। बचाए गए रोगियों को एक दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल चल रहा है। उन्होंने कहा, मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा है। उन्होंने कहा कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्वाई की जाएगी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ड्रीम्स मॉल, भांडुप की पहली मंजिल पर आग लगी और धुआं सबसे ऊपरी मंजिल पर बने सनराइज अस्पताल तक पहुंच गया। जब आग लगने का अलार्म बजा तो सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया क्योंकि धुआं अस्पताल तक पहुंच रहा था। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने पिछले साल कथित तौर पर अग्नि सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन के मामले में मॉल को नोटिस दिया था। राकांपा के पूर्व सांसद संजय पाटिल ने कहा कि उन्होंने भी बीएमसी आयुक्त को पिछले साल पत्र लिखकर वहां अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मुंबई में एक अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के मुंबई में एक कोविड देखभाल अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...