back to top

खतरनाक पदार्थों के भंडारण, प्रबंधन संबंधी आपात योजना को दे अंतिम रूप : एनजीटी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को खतरनाक पदार्थों के भंडारण एवं प्रबंधन के लिए एक महीने के भीतर आपातकालीन योजना को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश तब दिया जब उसे यह सूचित किया गया कि 697 टन अमोनियम नाइट्रेट वाले 37 कंटेनर उस डेटोनेटर निर्माण इकाई के पास भेजे गए हैं, जिसके पास तेलंगाना में अमोनियम नाइट्रेट के लिए लाइसेंस है। इस मुद्दे पर चेन्नई स्थित एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर 700 टन से अधिक अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण के बारे में मीडिया में आई खबरों को संज्ञान में लेने के बाद विचार किया गया।

अमोनियम नाइट्रेट एक विस्फोटक पदार्थ है। तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी को बताया कि 697 टन अमोनियम नाइट्रेट वाले कुल 37 कंटेनरों को तेलंगाना में साल्वो एक्सप्लोसिव्स एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को भेजा गया है। अधिकरण ने उल्लेखित किया कि तमिलनाडु के औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशक, चेन्नई जिला मजिस्ट्रेट ने भी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रुख को दोहराया है।

पीठ ने कहा, चूंकि पदार्थ को अब हटा दिया गया है और तेलंगाना में स्थानांतरित कर दिया गया है, इसलिए लेट ऑफ-साइट और ऑन-साइट आपातकालीन योजनाओं को खतरनाक रासायनिक निर्माण, भंडारण और आयात नियम, 1989 के (नियम 13 और 14 के) अनुसार अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, जिसका समन्वय संयुक्त रूप से सीपीसीबी और राज्य पीसीबी द्वारा सभी संबंधित प्राधिकारियों और इकाइयों के साथ किया जा सकता है। अमोनियम नाइट्रेट का उच्च-नाइट्रोजन उर्वरक के रूप में कृषि कार्य में उपयोग किया जाता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...