back to top

“द दिल्ली फाइल्स” के रिसर्च के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री

मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो बेहद जरूरी विषयों पर कमाल की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के साथ अपना यह सिलसिला जारी रख रहे हैं। जैसे की डायरेक्टर किसी नए जरूरी विषय पर काम कर रहे हैं, ऐसे में वह इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि वह उस पर अच्छे से रिसर्च करें, और उसके लिए उनका सेवाग्राम में गांधीजी के आश्रम भी जाना शामिल है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सेवाग्राम में गांधी आश्रम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपनी इस यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है:

” #TheDelhiFiles के रिसर्च के लिए, मैंने सेवाग्राम में गांधीजी के आश्रम में अपने कुछ दिन बिताए। इस कॉटेज को दुनिया भर के लोगों ने देखा है। कुछ बेहतरीन पत्रकार गांधीजी का इंटरव्यू लेने के लिए यहां आते थे। हर माता-पिता को अपने बच्चों को वहाँ जरूर ले जाना चाहिए। यह वाकई प्रेरणादायी है।”

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए सटीक और अहम जानकारी जुटाने के लिए केरल से कोलकाता और फिर दिल्ली तक लंबी दूरी तय की है। उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी में सच्चाई की हर एक परत जोड़ने के लिए असल कहानी वाली एतिहासिक घटाओं से जुड़ी 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़ें हैं, जो उनकी फिल्म का आधार है। विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी टीम ने रिसर्च वर्क के लिए 20 राज्यों की यात्रा की है। इसके अलावा, उन्होंने 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेस और 1000 से ज्यादा आर्काइव्स पर स्टडी की है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा द दिल्ली फाइल्स की रिसर्च में की गई बहुत सारी मेहनत और डेडीकेशन उनकी आर्ट के लिए कमिटमेंट को दर्शाता है, जिससे दर्शकों को एक दमदार और बेहद जुड़ाव महसूस कराने वाली फिल्म की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...