back to top

पांचवां चरण : 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान शुरू, 3 बजे तक 50.42 फीसदी हुई वोटिंग

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर सोमवार को 3 बजे तक 50.42% वोटिंग हो चुकी है।

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72% और सबसे कम महाराष्ट्र में 38.77% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 35.31%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 40.38% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 30.03% वोटिंग हुई है।

वहीं बिहार में 45.33 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.90 प्रतिशत, झारखंड में 53.90 प्रतिशत, लद्दाख में 61.26 प्रतिशत, ओडिशा में 48.95 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 47.55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

शुरुआती दौर में मतदान करने वाले मतदाताओं में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उद्योगपति अनिल अंबानी शामिल हैं। दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास के पास एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद दास ने पीटीआई-भाषा से कहा, मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करता हूं। यह हमारा अधिकार है और सभी को इसका उपयोग करना चाहिए।

हाजीपुर: हाजीपुर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोट डालने का इंतजार करते समय मतदाता अपना पहचान पत्र दिखाते हैं।

मुंबई के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।बॉलीवुड कलाकारों अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। अक्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए।

मुंबई: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सोमवार, 20 मई, 2024 को मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।

बांद्रा पश्चिम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े फरहान अख्तर ने कहा, मेरा वोट अच्छे शासन के लिए। ऐसी सरकार जो सभी लोगों को ध्यान में रखे और हमें एक बेहतर शहर दे। मतदान शुरू होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखना है तो मतदान जरूर करना है। ईवीएम पर बटन दबाने से पहले याद करें कि हमें प्रेम और भाईचारे के लिए वोट डालना है, नफरत के लिए नहीं। उन्होंने कहा, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ वोट डालना है, चंद पूंजीपतियों को और अमीर बनाने के लिए नहीं। अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए वोट डालना है, अधिकारों को छीनने वालों के लिए नहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और देश में बदलाव की आंधी चल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, जनता यह चुनाव विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथ मिलकर लड़ रही है और देश में बदलाव की आंधी चल रही है। राहुल ने कहा, मैं अमेठी और रायबरेली सहित पूरे देश से अपील कर रहा हूं कि अपने परिवार की समृद्धि, अपने अधिकारों और भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर आएं, मतदान करें।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है हालांकि उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र में बीएसएफ के एक जवान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत के बाद उसे चुनाव ड्यूटी से हटा दिया। उन्होंने बताया कि एक महिला ने रविवार शाम को उलुबेरिया थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया, हमने उन्हें (बीएसएफ जवान को) चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। हम पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पांचवे चरण का मतदान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जैसे कई प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला करेगा। इस चरण में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

सात चरण में होने वाले आम चुनावों में इस चरण में सबसे कम 49 सीट पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की 35 विधानसभा सीट पर भी मतदान जारी है, जहां बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 379 सीट पर मतदान हो चुका है। लोकसभा चुनाव का छठा और सातवां चरण क्रमश: 25 मई और एक जून को है। मतगणना चार जून को होगी।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...