back to top

सहारनपुर में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 15 श्रद्धालु घायल

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को देवबंद थाना इलाके में रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार महिलाओं सहित 15 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के थाना जानसठ के राजपुरा गांव से करीब 18 लोग शनिवार शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए निकले थे और गाड़ी जब देवबंद क्षेत्र के मेपल्स एकेडमी के पास पहुंची तभी राजमार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज की एक बस ने उसमें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी और हादसे के बाद श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को निकाला और मामले की जानकारी देवबंद पुलिस को दी। जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना देवबंद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एम्बुलेंस से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जैन ने बताया कि पुलिस ने बस चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है और बस को जब्त कर लिया है।

यह खबर पढ़े- वार्षिक मध्य कमान प्रिंसिपल्स मीट-2023 लखनऊ छावनी में आयोजित 

RELATED ARTICLES

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...