प्रिया पाल ने सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली के बगल में प्रगति महोत्सव का भव्य आयोजन 1 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया है। धनतेरस भैया दूज दीपावली एवं छठ की धूम प्रगति महोत्सव 2025 में खूब दिखाई दे रही है। झूले फूड जोन क्रोकरी फर्नीचर कारपेट खानपान का स्टॉल जरूर की हर छोटी बड़ी चीज उचित मूल्य पर प्रगति महोत्सव 2025 में उपलब्ध है।
प्रगति महोत्सव 2025 में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से त्योहारों के मौस को खूब मोहित कर रही सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज आरती शुक्ला के निर्देशन में आंचल समाज उत्थान सेवा समिति के माध्यम से अनिका, अरीमा रिमझिम रितिका आध्या आंचल समयुता उन्नति शानवी कशिश बच्चों ने गणेश वंदना सहित कई भजन और विभिन्न तरह के गीतों को तथा नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अथर्व तिवारी ने किया, प्रगति इवेंट की संस्कृत अध्यक्ष प्रिया पाल ने सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।





