back to top

शेयर बाजारों में महामारी को लेकर आशंका बढ़ी, सेंसेक्स 740 अंक और टूटा

मुंबई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे से शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज हुई। संक्रमण के मामले बढऩे से स्थानीय स्तर पर फिर से लॉकडाउन की आशंका के बीच बाजार में व्यापक बिकवाली का सिलसिला चला। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 740.19 अंक या 1.51 प्रतिशत के नुकसान से 48,440.12 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224.50 अंक या 1.54 प्रतिशत टूटकर 14,324.90 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे अधिक 3.98 प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, देश और दुनिया में संक्रमण के मामले बढऩे से बाजार में निराशा बढ़ रही है। आज मासिक निपटान की वजह से इसमें और इजाफा हुआ। जोरदार तेजी के बाद पिछले एक माह से बाजार एकीकरण के चरण में है।

संक्रमण के मामले बढ़ने से भविष्य की वृद्धि दर प्रभावित हो सकती है। नायर ने कहा, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट का भारत पर आर्थिक असर काफी सीमित रहेगा। कड़े अंकुशों तथा टीकाकरण की रफ्तार तेज करने पर संक्रमण घटने से बाजार फिर से स्थिर होगा। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढऩे से निश्चित रूप से निवेशकों का भरोसा डिगा है।

इसके अलावा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बीएसई का बाजार पूंजीकरण तीन फरवरी, 2021 के बाद पहली बार 2,00,000 अरब (रिपीट 2,00,000 अरब) रुपये से नीचे आ गया। पिछले दो दिन के दौरान बाजार पूंजीकरण 5,000 अरब (रिपीट 5,000 अरब) रुपये से अधिक घटा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,476 नए मामले आए हैं। इस तरह संक्रमण का आंकड़ा 1,17,87,534 पर पहुंच गया है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नीचे आए। वहीं जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.35 प्रतिशत के नुकसान से 63.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे टूटकर 72.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...