back to top

फारुख अब्दुल्ला कोरोना से संक्रमित, प्रधानमंत्री ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

श्रीनगर। वरिष्ठ राजनेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने आज सुबह एक ट्वीट कर अपने पिता के कोविड-19 से पीड़ित होने की जानकारी दी और हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया।

उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से लोकसभा सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, मैं डॉ फारूक अब्दुल्ला जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही मैं उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार के लोगों की अच्छी सेहत की भी कामना करता हूं। प्रधानमंत्री के ट्वीट पर त्वरित जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, मेरे पिता और पूरा परिवार आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थना के लिए आपका शुक्रिया अदा करता है नरेंद्र मोदी जी।

फारुख अब्दुल्ला (85) ने दो मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी और फिलहाल वह घर पर पृथकवास में हैं। अधिकारियों ने कहा कि एसकेआईएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की है और रक्त के नमूने भी लिए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में कहा, मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं। उन्होंने कहा, हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को पृथक-वास में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने फारुख अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर जवाब देते हुए महबूबा ने कहा, यह सुनकर बहुत खेद हुआ। उम्मीद है वह (फारुख अब्दुल्ला) शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।

नायडू ने कहा, फारुख अब्दुल्ला जी के कोविड-19 से पीड़ित होने के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं। पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने भी फारुख अब्दुल्ला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, कोविड के खिलाफ जंग में डॉ. फारुख साहब के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...