लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि मौसम की मार से किसान कराह रहे हैं।
कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और गेहूं तेलहन, दलहन की फसलों की नुकसान के बाद, 10 मई को आसमान से बरसी आफत ने किसानों को झकझोर कर रख दिया है।
फसलों की बबार्दी के बाद मुआवजे को ले सरकार की ढुलमुल नीति से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित किसानों की जो मदद कर रही है वह ऊंट के मुंह में जीरा है।





