back to top

किसान कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : आदित्यनाथ

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में किसान कल्याण और कृषि क्षेत्र का विकास उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताएं है।

उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए किसान हितैषी कदम गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में भी बिना किसी अवरोध के किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की।

आदित्यनाथ ने सीआईआई के एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 100 से अधिक चीनी मिलों ने सफलतापूर्वक काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान रबी की फसल कटाई के लिए तैयार हुई, राज्य सरकार ने किसानों को उनके उत्पाद बेचने में मदद के लिए 6,000 खरीद केंद्र बनाए और इन केंद्रों ने सभी सावधानियों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक काम किया।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों ने 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खरीफ की फसल के लिए भी 4,000 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अगले चार साल में किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए जमीनी स्तर पर 5,000 से अधिक गोदाम बनाने का फैसला भी किया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...