back to top

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की और अमन की दुआए मांगीं। नमाज पढ़ने पहुंचे सभी के चेहरे पर माह-ए-रमजान के जाने का गम साफ नजर आया। यहां जहन्नम से निजात व मगफिरत की भी दुआ की गई। उलमा ने तकरीर में जकात, फित्रा, शबे कद्र, ईद सहित तमाम दीनी मसलों पर रोशनी डाली। ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, टीले वाली मस्जिद में मौलाना फजलुर्रहमान, आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) में मौलाना सरताज हसैन जैदी ने अलविदा की नमाज अदा करायी। इसके साथ ही जामा मस्जिद मुंशी पुलिया, फातिमी मस्जिद खुर्रम नगर, करामत मस्जिद निशात गंज, शाहमीना शाह दरगाह, एक मिनारा मस्जिद, मस्जिद खुदा बक्श समेत अन्य सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करायी गई। रमजान के अलविदा के मौके पर ईद जैसा माहौल नजर आया। इससे पहले मुस्लिम घरों में लोग सुबह उठकर अलविदा की तैयारी में जुट गए। मस्जिदों व घरों में साफ-सफाई शुरू होने लगी। लोगों ने जुमा का गुस्ल किया। नहा धोकर नये कपड़े पहने, इत्र लगाया, सिर पर टोपी लगाई हाथों में मुसल्ला लिया। समय से पहले नमाजी मस्जिद में पहुंच गए। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सभी का मकसद पहली सफ में जगह पाना रहा। जिसको जहां जगह मिली वहीं पर बैठकर अल्लाह की इबादत शुरू की। अजान होने से पहले ही मस्जिदें भरनी शुरू हो गईं।

अलविदा की नमाज पर बोले रोजेदार:
मुस्लिम गुरू ने कहा रमजान का पाक महीना खत्म होने को है। इस पाक महीने में अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। अल्लाह हर गुनाह को माफ फरमाता है। लोगों की जायज मांग को पूरा करता है। कमाल ने कहा नेक राह पर चलने और गुनाहों से बचने की सीख देने के साथ रमजान का ये महीना अब खत्म हो चुका है। ये महीना सारे महीनों से ज्यादा मुकद्दस होता है। इसमें गुनाहों की मगफिरत रोजगार में बरकत और जहन्नुम की आग से बचने की दुआ मांगी जाती है और अल्लाह उसको पूरा करता है। इस महीने में खर्च का कोई हिसाब नहीं होता है। जितना खर्च करो ऊपर वाला उतनी ही बरकत देता है। अलविदा की नमाज के साथ लोग ईद की खुशी मनाने की तैयारी कर रहे हैं, मगर ये पाक महीने जाने का उतना ही गम भी है।

रमजान में करें खुदा की इबादत:
इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अलविदा की नमाज से पहले दरगाह शाह मीना शाह की ऐतिहासिक मस्जिद में नमाजियों को संबोधित किया। मौलाना फरंगी महली ने कहा कि खुदा पाक की यह बहुत बड़ी मेहरबानी है कि उसने हम सब को रमजान के रोजे रखने और तरावीह पढ़ने की तौफीक दी।

ईद से पहले अदा करें फितरा:
अलविदा जुमे की नमाज में उलेमाओं ने लोगों से कहा कि फितरा ईद की नमाज से पहले अदा कर देना चाहिए। वैसे बाद में अदा करने पर के बदले सत्तर गुना का सवाब नहीं मिलता। इसलिए लोगों को फितरा जितनी जल्दी हो सके अदा कर दे। इसके अलावा कहा कि जकात का पैसा जरुरतमंदो को देना चाहिए। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खुशहाल मुसलमानों पर जोर दिया कि वह रमजान उल मुबारक जैसे पवित्र माह में नेकियों के मौसम में खूब सदका और खैरात करें।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई अलविदा की नमाज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रमजान का अलविदा जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई। रमजान के आखिरी जुमा पर नमाज के बाद मुल्क में अमन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
लखनऊ की प्रमुख मस्जिदों में से जामा मस्जिद ईदगाह, बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद में दोपहर 12:45 से 1:00 और 1:30 बजे के बीच नमाज का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी साथ पुख्ता की। विशेष नमाज के लिए बड़े इमामबाड़े में बड़ी संख्या में नमाजियों के जुटने की उम्मीद की सूचना पर यहां पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी और यातायात डायवर्जन लागू किया। नमाजियों से लखनऊ पुलिस ने को सुरक्षा के लिए जारी दिशानिदेर्शों का पालन करने का अनुरोध किया था।
इससे पहले अलविदा की नमाज को लेकर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस अलर्ट पर थी। दो हजार के अधिक मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षाबलों को मस्जिदों के आसपास निगरानी करने के निर्देश थे। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग के बीच में माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश थे। किसी तरह के प्रदर्शन की किसी को भी नहीं अनुमति गई। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी इलाके की निगरानी की गई।

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ में अलविदा जुमा की नमाज के बाद बड़े इमामबाड़ा में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। बड़ा इमामबाड़ा के सामने जमीन पर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ पोस्टर लगाने के साथ गाजा-ईरान में हमले के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...

रचनात्मक माहौल बच्चों की प्रतिभा को देता है नई दिशा : जय कृष्ण अग्रवाल

प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डिवेलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...