back to top

फराह खान, विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए

मुंबई। कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने सोमवार को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया है और इन्हें ठीक किया जा रहा है। फराह खान ने बताया कि उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया था और पति शिरीष कुंदर की मदद से वह इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल करने में सफल रही। खान के पति शिरीष कुंदर भी निर्देशक हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरा ट्विटर अकाउंट बीते शाम हैक हो गया। अगर आपको मेरे ट्विटर अकाउंट से कोई मैसेज या जवाब मिलता है तो कृपया उसे क्लिक नहीं करें क्योंकि संभव है यह आपके अकाउंट को हैक करने के इरादे से इस्तेमाल किया गया हो। मैं हूं ना, ओम शांति ओम जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स को सतर्क रहने को कहा। फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह सच है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था। कृपया सावधान रहें। कम्प्यूटर इंजीनियर शिरीष कुंदर की मदद से मैं इसे ठीक कर पाई हूं। उम्मीद है जल्द ही ट्विटर अकाउंट भी काम करने लगेगा।

वहीं अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की सूचना दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए थे। अगर आपको कोई संदेश या जवाब मिला हो तो कृपया उसे नजरअंदाज करें। हमलोग इस पर काम कर रहे हैं। हाल में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और इंटीरियर डिजाइनर सुजेन खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गए थे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...