back to top

रूस में सलमान खान को देखने पहुंचे फैन्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे मशहूर सितारों में से एक सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रूस में अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं. जब से वो देश के बाहर गए हैं तभी से उनकी लगातार तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सलमान खान का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रूस में ‘टाइगर 3’ के सेट पर नजर आ रहे हैं. सलमान खान इस वीडियो में रेड टीशर्ट और कैप लगाए नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को किसी फैन ने शूट किया है, जिसकी जानकारी बॉलीवुड पैप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है.

सलमान खान (Salman Khan Video) इस वीडियो में कुछ लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो सामान्य लुक में दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के वीडियो को हजारों व्यूज के साथ खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. बीते दिनों सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रूस के लिए रवाना हो रहे थे. उस दौरान गेट पर सीआएसएफ जवान ने उन्हें रोक दिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने सलमान की सादगी के साथ-साथ जवान के कर्तव्य की भी खूब तारीफ की.

सलमान खान (Salman Khan In Russia) करीब 2 महीने तक रूस में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करेंगे. फिल्म बात करें तो ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. इमरान फिलम में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. सलमान को आखिरी बार ‘राधे’ में देखा गया था. आने वाले दिनों में वो ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और ‘अंतिम’ जैसे फिल्मों में भी नजर आएंगे. इसके साथ-साथ वो जल्द ही बिग बॉस 15 की शूटिंग भी शुरू करेंगे.

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...