back to top

राहत पैकेज की उम्मीद से शेयर बाजारों में चार दिन से जारी गिरावट थमी

मुंबई। सरकार से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार पिछले चार दिन से जारी गिरावट से उबरने में कामयाब रहे और सेंसेक्स में 1,627 अंक की तेजी दर्ज की गई। कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के समक्ष आसन्न संकट से जूझने के लिए दुनिया भर की सरकारें राहत उपायों की घोषणा कर रही हैं।

इससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीदें बढऩे से घरेलू बाजारों को बल मिला है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,485 अंक से अधिक की उथल-पुथल के बाद अंतत: 1,627.73 अंक यानी 5.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 29,915.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 30,418.20 अंक के उच्च स्तर और 27,932.67 अंक के निचले स्तर को छुआ।

इसी तरह एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ्टी भी 482 अंक यानी 5.83 प्रतिशत की छलांग के साथ 8,745.45 अंक पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए वित्तीय कार्यबल गठित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राहत पैकेज को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। इससे घरेलू बाजार में धारणा को बल मिला। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 4,187.52 अंक यानी 12.27 प्रतिशत तथा निफ्टी में 1,209.75 अंक यानी 12.15 प्रतिशत की गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सर्वाधिक तेजी रही और इसका शेयर 18.58 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट में 13.01 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 11.75 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 11.24 प्रतिशत, टीसीएस में 9.90 प्रतिशत, टाटा स्टील में 9.60 प्रतिशत और एशियन पेंट्स में 8.91 प्रतिशत की तेजी रही। सिर्फ एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 1.39 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में एक कार्य बल गठित करने की गुरुवार को घोषणा की। यह कार्य बल कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का आकलन करने के बाद निकट भविष्य में आवश्यक कदमों की घोषणा करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्य बल शीघ्र ही कुछ ठोस प्रस्ताव के साथ सामने आ सकता है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के.विजयकुमार ने कहा कि इसके लिए कच्चा तेल की कीमतें कम होने से हो रही बचत का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील शुरुआत है और इसके बाद ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 195 पहुंच गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों की सकारात्मक धारणा से समर्थन पाकर घरेलू बाजार करीब छह प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। यह एशियाई और यूरोपीय बाजारों की तर्ज पर रहा है। यह तकनीकी तौर पर राहत के संकेतों से आई तेजी है, परिदृश्य में बुनियादी तौर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा राहत के और उपाय किए जाने की उम्मीद ने वैश्विक बाजारों को बल दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब चार प्रतिशत की तेजी देखी गई। बीएसई के सभी समूहों में तेजी आई। ऊर्जा, तेल एवं गैस, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, प्रौद्योगिकी, धातु और यूटिलिटी समूहों में 9.96 प्रतिशत तक की वृद्घि दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप 4.18 प्रतिशत तक की बढ़त में रहा। दुनिया भर में सरकारों द्वारा राहत पैकेज की घोषणा करने के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में धारणा में सुधार हुआ है।

चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सात प्रतिशत तक की तेजी में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में पांच प्रतिशत तक की तेजी में चल रहे थे। इस बीच रुपया छह पैसे की गिरावट में चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 8.18 प्रतिशत चढ़कर 30.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 158 देशों में करीब 2,32,000 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...