back to top

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, किसान पथ पर 162 पेटी अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ, संवाददाता । उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लखनऊ में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 एवं थाना PGI की संयुक्त टीम ने 24 जुलाई को एक बड़ी सफलता हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने किसान पथ, उतरेटिया अंडरपास के पास एक पिकअप वाहन (UP 80HR 5336) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 162 पेटी, कुल 7776 टेट्रा पैक, रॉयल क्लासिक ब्रांड की राजस्थान प्रांतीय विदेशी मदिरा बरामद की गई। शराब को सामान ढोने वाले कैरेट की आड़ में काली पन्नी से पूरी तरह छुपाकर ले जाया जा रहा था ताकि शक न हो।

जांच में पता चला कि तस्करी के लिए उत्तर प्रदेश का फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था, जबकि वाहन मूलतः राजस्थान का (RJ47GA2782) था। मामले में ट्रक चालक सोनू बागरिया पुत्र कालूराम और सहायक कंडक्टर सीताराम बागरिया पुत्र मोरू, दोनों निवासी जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना PGI में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक राम श्याम त्रिपाठी, पुलिस उप निरीक्षक दिनकर वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा और रवि यादव मय स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिहार चुनाव के मद्देनज़र अवैध मदिरा के खिलाफ प्रवर्तन अभियान को और अधिक तेज़ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...