back to top

दुनिया के हर पांचवें व्यक्ति पर है कोरोना संक्रमण का खतरा : अध्ययन

लंदन। दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और ऐसा व्यक्ति यदि कोरोना वायरस की चपेट में आता है तो उसके गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अपेक्षाकृत अधिक है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस अध्ययन की मदद से उन लोगों को कोविड-19 से बचाने संबंधी रणनीतियां बनाने में मदद मिल सकती है, जिन्हें संक्रमण का अधिक खतरा है।

एक पत्रिका प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की 1.7 अरब आबादी यानी विश्व में 22 प्रतिशत लोग लंबे समय से किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके कारण उनके कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। अनुसंधानकर्ताओं के इस दल में ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जिन लोगों को गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक है, उनमें सर्वाधिक लोग उन देशों के हैं, जहां बुजुर्गों की आबादी अधिक है।

एड्स एचआईवी के मरीज अधिक

इनमें उन अफ्रीकी देशों के लोग भी बड़ी संख्या में हैं, जहां एड्साएचआईवी के मरीज अधिक है। इसके अलावा उन छोटे द्वीपीय देशों में भी बड़ी संख्या में लोगों के गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा है, जहां मधुमेह के मरीज अधिक हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर गंभीर संक्रमण का अधिक खतरा है, उनमें गुर्दे की गंभीर बीमारी, मधुमेह, हृदय संबंधी बीमारी और श्वास संबंधी गंभीर बीमारी से मरीज शामिल हैं।

हर पांचवां व्यक्ति किसी पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रसित

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में हर पांचवां व्यक्ति किसी पुरानी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और ऐसा व्यक्ति को यदि कोरोना वायरस संक्रमण होता है तो उस पर गंभीर रूप से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। हालांकि उन्होंने कहा कि खतरे की दर उम्र के आधार पर अलग-अलग है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस संसाधन केंद्र के मुताबिक, दुनिया भर में 88,00,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 4,35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...