back to top

काबुल से लोगों को निकालने की समयसीमा करीब आने के बीच यूरोप ने सख्त चेतावनी दी

लंदन। यूरोपीय देशों ने अफगानिस्तान से हवाई मार्ग से लोगों को निकालने को लेकर घटते दिनों की बृहस्पतिवार चेतवानी दी जबकि वहीं ब्रिटेन के एक अधिकारी ने आगाह किया है कि काबुल हवाई अड्डे पर जल्द हमला किया जा सकता है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग मुल्क छोड़ने की कोशिश में हैं और काबुल हवाई अड्डे के जरिए वे देश से निकलना चाह रहे हैं। फ्रांस ने कहा कि वह शुक्रवार रात से अफगानिस्तान से लोगों को निकालना बंद कर देगा जबकि डेनमार्क ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे से उसकी आखिरी उड़ान रवाना हो चुकी है। रात में, अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट से जुड़े संभावित खतरे के बारे में पश्चिमी देशों की राजधानियों से नई चेतावनियां सामने आर्इं। तालिबान ने देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा कर दिया जिसके बाद इस्लामिक स्टेट की ताकत बढ़ने की आशंका है।

ब्रिटेन के सशस्त्र बल मंत्री जेम्स हीप्पे ने बृहस्पतिवार को बीबीसी से कहा कि हवाई अड्डे पर आसन्न हमले की बहुत विश्वसनीय सूचना है। हीप्पे ने माना कि लोग किसी भी तरह से देश से निकलना चाह रहे हैं, और कतार में लगे कई लोग अपना भाज्ञ आज माना चाहते हैं लेकिन इस खतरे की सूचना वास्तव में विश्वसनीय है और जल्दी वास्तविकता में बदल सकती है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने फ्रांसीसी रेडियो आरटीएल से कहा कि 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की वजह से हम कल शाम के बाद से काबुल हवाई अड्डे से लोगों को निकाल नहीं पाएंगे। इस बीच डेनमार्क की रक्षा मंत्री ट्राइन ब्रामसे ने आगाह किया है कि विमानों को काबुल भेजना या काबुल से उड़ान भरना अब सुरक्षित नहीं है। डेनमार्क की आखिरी उड़ान 90 से अधिक सैनिकों और राजनयिकों को लेकर काबुल से रवाना हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...