back to top

एटा : बंद मकान में मिले पांच लोगों के शव, हत्या की आशंका

एटा(जिला संवाददाता)। कोतवाली एटा के मोहल्ला शृंंगार नगर में रिटायर्ड फार्मासिस्ट के अंदर से बंद मकान में 5 शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतकों में 1 बुजुर्ग, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। एसएसपी और जिलाधिकारी सहित जिले के अनेक उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गये। मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाटिप्पू निवासी जिला चिकित्सालय से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट राजेश्वर सिंह पचौरी का एटा शहर के मोहल्ला शृंगार नगर की पीपल वाली गली में तीन मंजिला मकान बना हुआ है।

उनका पुत्र दिवाकर पचौरी रुड़की में नौकरी करता है। दिवाकर पचौरी की 37 वर्षीय पत्नी दिव्या, 8 वर्षीय पुत्र आरुष, 8 माह के पुत्र छोटू और 75 वर्षीय ससुर राजेश्वर सिंह के साथ उक्त मकान में रहती थी। कुछ समय से दिवाकर की 27 वर्षीय साली बुलबुल पुत्री रमाशंकर उपाध्याय निवासी सोनई जिला मथुरा भी यहां आकर रह रही थी।

शनिवार को सुबह एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर पचौरी के घर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके बड़े भाई राजेश्वर प्रसाद पचौरी के मकान के बरामदे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है जबकि मकान अंदर से बंद है। इस पर रामेश्वर के पुत्र माधव पचौरी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने जब गैस कटर से गेट काटकर मकान खुलवाया तो वहां राजेश्वर प्रसाद पचौरी , उनकी पुत्रवधू दिव्या पत्नी दिवाकर पचौरी , दिवाकर की साली बुलबुल व दिवाकर के 2 पुत्र आरूष एवं छोटू के शव मिले। पुलिस के अनुसार दिव्या का शव घर के मुख्य दरवाजे के पास पड़ा मिला, जबकि दो बच्चों के शव उनके बेड पर मिले व उनकी मौसी का शव कमरे के अन्दर था। राजेश्वर पचौरी का शव ऊपरी मंजिल पर था।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सुनीलकुमार सिंह, एडीएम, एएसपी संजय कुमार, सीओ सदर, कोतवाली प्रभारी ने शवों को अन्त्य परीक्षण गृह भिजवाया। इस दौरान मृतक राजेश्वर के छोटे भाई रामेश्वर पचौरी ने परिवार की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस उनके बयान पर भी कार्रवाई कर रही है। जांच पड़ताल जारी है। रुड़की में नौकरी कर रहे दिवाकर पचौरी को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है।

दिवाकर ने रुड़की के उप जिलाधिकारी से एटा आने की अनुमति मांगी, तो उप जिलाधिकारी ने ड्राइवर के साथ दिवाकर को एटा आने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं एटा सांसद राजवीर सिंह भी पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने पर एक सल्फास की डिबिया, हॉर्पिक, एक ब्लेड मिला। एक भगोना में दूध रखा मिला, उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम सहित पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं। निर्देश दिए गए हैं कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और मृतकों के मोबाइलों की डिटेल निकालकर जल्द अधिकारियों को सौंपें। शवों को कब्जे में कर पंचनामा की औपचारिकता पूर्ण करते हुए अन्त्य:परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...