back to top

सिर्फ ऑनलाइन लिए जायें उद्यमियों के आवेदन : मुख्य सचिव

  • उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने रविवार को सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को यह सुनिश्चित करने के निए निर्देशित किया है कि उद्यम या औद्योगिक इकाइयों की स्थापना या संचालन के लिए ज़रूरी विभिन्न स्वीकृतियां लेने के लिए उद्यमियों के आवेदन बिना किसी अपवाद के केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायें।

तिवारी ने कड़ी विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए विभागों को निर्देश दिये हैं कि वे सिंगल विंडो पोर्टल, निवेश मित्र पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं के लिए उद्यमियों के आवेदनों की ऑफलाइन लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध के लिए बिना कोई देर किये शासनादेश जारी करें।

मुख्य सचिव ने कहा है कि पहले से जारी आदेशों के बाद भी ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ विभागों द्वारा या तो ऑफलाइन आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है या फिर निवेश मित्र पर मिले ऑनलाइन आवेदनों की ऑफलाइन प्रोसेसिंग (कार्यवाही) के लिए उद्यमियों को ज़रूरी दस्तावेजों की हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करने और व्यक्तिगत रूप से विभागीय कार्यालयों आने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

तिवारी ने कहा है कि इस प्रकार का काम अस्वीकार्य है और उत्तर प्रदेश में व्यापार करने में आसानी (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) में सुधार के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के विपरीत है। इसलिए संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिवों या प्रमुख सचिवों को निर्देश दिये गये हैं कि वे तीन महीने की स्टैब्लाइज़ेशन अवधि में छूट के साथ सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र पर दी गयी ऑनलाइन सेवाओं के लिए उद्यमियों के आवेदनों की ऑफलाइन लेने को कड़ाई से प्रतिबंधित करने के लिए तुरंत शासनादेश जारी करें। स्टैब्लाइज़ेशन अवधि के बाद अगर अधिकारियों ने उद्यमियों को अपने कार्यालय में किसी भी दस्तावेज की हार्डकॉपी जमा करने या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय आने के लिए कहा तो दंडात्मक विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिवों एवं प्रमुख सचिवों को निर्देश दिया है कि वे मासिक आधार पर इन निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करें और इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करें। इसके अलावा विभागों को 31 दिसंबर तक इस आशय से जारी किये गये शासनादेश की कॉपी ‘इन्वेस्ट यूपी’ को देने के आदेश दिये गये हैं। ये निर्देश मुख्य सचिव द्वारा एक शासनादेश के माध्यम से विभिन्न संबंधित विभागों, जैसे- कृषि, राजस्व, राज्य कर, आबकारी, श्रम, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन, बांट-माप, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, आवास एवं शहरी नियोजन, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, गृह, भूतत्व एवं खनिकर्म, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं जनसंपर्क, नमामि गंगे और वित्त विभाग को जारी किये गये हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...