back to top

उत्साह राजस्थान: तपती गर्मी में भी मतदान के लिए रहा जोश

जयपुर। राजस्थान की तपती गर्मी में भी सोमवार को मतदाताओं ने मतदान को लेकर खूब उत्साह दिखाया। 19-20 साल की उम्र के, पहली बार मतदान करने वाले हों या फिर 104 वर्षीय गंगाराम हों, सभी अपने मताधिकार के इस्तेमाल को लेकर उत्साहित दिखे। राज्य की 25 में से 12 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 13 सीटों पर पहले ही मतदान हो चुका है।

Lok Sabha Elections 2019: राजस्थान में एक बजे तक 42.70 प्रतिशत मतदान

यह मतदान ऐसे दिन हुआ जब राज्य के ज्यादातर हिस्सों

यह मतदान ऐसे दिन हुआ जब राज्य के ज्यादातर हिस्सों में औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। इसके बावजूद मतदाताओं में खूब उत्साह देखा गया। राज्य के सूरतगढ़ कस्बे में 102 वर्षीय गुरदयाल कौर ने वोट डाला वहीं जयपुर में 104 साल के गंगाराम मतदान करने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर के जालपुरा इलाके के एक मतदान केंद्र पर वोटा डाला वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम और डॉ. रेखा गुप्ता अलग-अलग मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने भी पत्नी सहित जा कर मतदान किया।

आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विशेष रूप से सजाया गया

अनेक मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विशेष रूप से सजाया गया था। इसके अलावा 133 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए जिनमें मतदान करवाने से लेकर सुरक्षा का सारा जिम्मा महिला कर्मियों के हवाले रहा। केंद्रों में गर्मी को देखते हुए छाया व पेयजल की विशेष व्यवस्था थी और अनेक जगह स्वयंसेवी जलसेवा करते नजर आए। निर्वाचन विभाग के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 2 करोड़ 30 लाख 68 हजार 868 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ 21 लाख 45 हजार 812 पुरूष और एक करोड़ 9 लाख 22 हजार 931 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही लगभग सात लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। युवाओं में मतदाताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अनेक मतदाताओं ने अपनी स्याही लगी अंगुली की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...