back to top

सुनिश्चित की जाये ऑनलाइन पढाई की व्यवस्था : मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निदेर्शों के क्रम में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को निर्देश दिये हैं कि लॉक डाउन के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिये ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

उन्होंने कहा कि इस साल से सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम समान होने के कारण सीबीएसई पाठ्यक्रम के ऑनलाइन लर्निंग एप का भी प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन से सम्पर्क कर प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था करायी जाये।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कोविड-19 के सम्बन्ध में मुख्य सचिव समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार कर ई-लर्निंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। यह भी कहा कि छात्रों को ऑनलाइन होमवर्क तथा एसाइंनमेंट दिया जाये तथा इसकी नियमित मॉनीटरिंग भी की जाये। इस प्रकार प्राविधिक शिक्षा में भी ई-लर्निंग सामग्री तैयार कराकर पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाये।

तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी आरोग्य सेतु एप की जानकारी देकर मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जाये। विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी आरोग्य सेतु एप अपनाने के लिये कहा जाये। यह एप स्वयं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में अत्यंत उपयोगी है।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने रविवार को निर्देश दिए थे कि उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल आदि की शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और वृहद रूप दिया जाए, जिससे लॉक डाउन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन से सम्पर्क कर, इस माध्यम के उपयोग से भी शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ और असरदार बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...