back to top

खूंटी में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने PLFI के एरिया कमांडर समेत 5 नक्सलियों को किया ढेर

रांची। झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार देर रात एक सूचना के आधार पर कार्वाई कर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के पीएलएफआई के दो लाख रुपए के इनामी एक एरिया कमांडर समेत 5 कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि मुठभेड़ में दो अन्य नक्सली घायल हो गए।

पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा ने बताया

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा ने बताया है कि एक सूचना के आधार पर सोमवार शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन एवं खूंटी पुलिस ने अड़की एवं मुरहू थाना क्षेत्र के बीच टीरला में नक्सलियों के छिपने के स्थान की घेराबंदी कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार तड़के हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पीएलएफआई के एक दो लाख रुपए के इनामी एरिया कमांडर प्रभु सहाय बोदरा समेत 5 कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि मुठभेड़ में दो अन्य नक्सली घायल हुए हैं। घायल नक्सलियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज की मुठभेड़ की सबसे खास बात यह थी

आज की मुठभेड़ की सबसे खास बात यह थी कि पूरे घटनाक्रम में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और एरिया कमांडर के अलावा अन्य की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल, दो अन्य राइफल, कुछ देसी हथियार एवं बड़ी मात्रा में गोला बारूद तथा नक्सली साहित्य बरामद किए हैं। मीणा ने बताया कि एके 47 राइफलों के मिलने से इस बात की पूरी आशंका है कि मारे गए नक्सलियों में पहचाने गए शीर्ष कमांडर के अलावा अन्य कमांडर भी शामिल थे।

एक सूचना के आधार पर नक्सलियों से मुठभेड़ प्रारंभ हुई

इस बीच लातेहार में भी कुमांडी के जंगलों में एक सूचना के आधार पर नक्सलियों से मुठभेड़ प्रारंभ हुई है जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है। पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ी सफलता है क्योंकि सुरक्षाबलों ने अपनी कार्वाई के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में राज्य के अनेक अन्य क्षेत्रों को नक्सल मुक्त करने में सफलता पाई है। राज्य विधान सभा में चल रहे बजट सत्र के अपने उद्घाटन भाषण में भी राज्यपाल ने राज्य को नक्सल मुक्त करने की बात कही थी।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...