back to top

चुनाव आयोग ने घोषित की यूपी विधानसभा के उपचुनाव की तारीख

  • तीन नवंबर को होगा मतदान, 10 को आएंगे नतीजे

लखनऊ। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश की सात रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी और मतदान 3 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

वैंसे उत्तर प्रदेश विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। निर्वाचन आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है उनमें अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल है।

जारी कार्यक्रम के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारिख 16 अक्टूबर है, जबकि 17 अक्टूबर को पर्चों की जांच की जाएगी। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 3 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को ही घोषित किये जायेंगे। उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर तक खत्म हो जाएगी।

बता दें कि प्रदेश की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मल्हनी को छोड़कर शेष छह सीटें भाजपा के कब्जे में थीं। मल्हनी से सपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव विधायक थे उनके निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। वहीं, नौगांवा सादात में पूर्व मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर में पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।

बुलंदशहर सीट से वीरेंद्र सिरोही और देवरिया से विधायक रहे जन्मेजय सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है। टूंडला सुरक्षित सीट डॉक्टर एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त थी। उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर विधायक थे। उन्हें कोर्ट द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...