back to top

विकास दुबे के कहने पर ही हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

लखनऊ। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिछले हफ्ते मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे के साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे ने खुलासा किया है कि दुबे के निर्देश पर ही गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।

शशिकांत ने पुलिस द्वारा ले जाए जाते वक्त एक समाचार चैनल से संक्षिप्त बातचीत में कहा, आठों पुलिस कर्मियों को बड़ी बेरहमी से मारा गया। यह सब कुछ विकास दुबे के निर्देश पर ही हुआ। इस सवाल पर कि घर की छत से कैसे फायरिंग की गई, उसने बताया कि हमें आनन-फानन में ऐसा करने का आदेश मिला और वह हुक्म विकास दुबे ने ही दिया था।

इस सवाल पर कि वह वारदात के बाद घर से क्यों भाग गया था और अपना सिर क्यों मुंडा लिया, शशिकांत ने कहा ‘मेरी मां ने मुझे भगा दिया था। क्योंकि मेरे पिताजी की मृत्यु हुई थी, इसलिए मैंने अपना सिर मुंडा लिया था।’

इस सवाल पर कि वारदात के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की हत्या किसने की थी, शशिकांत ने कहा कि ‘उसने मिश्रा का कत्ल नहीं किया।’

शशिकांत को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसके पास से वारदात के दौरान पुलिस से लूटी गई दो रायफल बरामद की। इस तरह अब पुलिस से लूटे गए सभी हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि शशिकांत और सोनू पांडे पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था। वह कानपुर के बिकरु गांव में गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात विकास दुबे के साथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात का अभियुक्त है। उसने घटना में अपनी संलिप्तता कुबूल की है। विकास दुबे गत 10 जुलाई की सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में एसटीएफ के साथ हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया था। उसे नौ जुलाई को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...