back to top

पुलिस दल पर हमले में पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गए

कानपुर। जिले के चौबेपुर में गुरुवार रात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा पांच पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड का जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया।

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक अपराधी कल रात को मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीन ले गए, जिनमें एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक ग्लाक पिस्तौल तथा दो नाइन एमएम पिस्तौल शामिल हैं।

पुलिस से लूटा गया एक हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मारे गए दोनों अपराधियों में से एक के पास से पुलिस से लूटा गया एक हथियार बरामद कर लिया गया है। कुछ आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिनकी तलाश पुलिस के साथ एसटीएफ भी कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार बताया कि चौबेपुर थाने के दिकरू गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकडऩे के लिए गुरुवार की देर रात पुलिस टीम गई थी। दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस दल पर अचानक हुआ हमला

पुलिस दल जैसे ही दुबे के छिपने के ठिकाने पर पहुंचा, अचानक छत से गोलियों की बौछार शुरू हो गई और पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और चार कांस्टेबल की इस गोलीबारी में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने घटनास्थल से फोन पर बताया, कल रात की घटना के बाद सुबह निवादा के पास भागे अपराधियों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए हैं, जिनकी पहचान प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे के रूप में हुई है।

रात में शहीद पुलिसकर्मियों से लूटे गए हथियारों में से एक पिस्तौल शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए एक अपराधी के पास से बरामद हो गई है। उधर कानपुर में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सात घायलों में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक हैं। घायलों में थानाध्यक्ष बिठूर कौशलेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हैं।

इससे पहले आईजी अग्रवाल ने बताया कि फरार अपराधियों के पीछे पुलिस लगी हुई है। जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी ने सुबह बताया था कि विकास दुबे कानपुर का शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है जिसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था।

शहीद पुलिसकर्मियों में शामिल

मृतकों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डीएसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह (32), उप निरीक्षक नेबू लाल (48), कांस्टेबल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (35), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं। दुबे के ऊपर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। उसे एसटीएफ ने राजधानी के कृष्णानगर इलाके से 2017 में गिरफ्तार किया था।

उसके पास से एक स्वचालित राइफल और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए गए थे। डीजीपी ने बताया कि दुबे पर दबिश डालने के लिए दिकरु गाँव में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा जहां पुलिस को रोकने के लिए अपराधियों ने पहले से ही जेसीबी आदि लगाकर रास्ता रोक रखा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस दल के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से पुलिस टीम पर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें पुलिस के आठ लोग शहीद हो गए जिनमें एक पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और 4 कांस्टेबल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक मौके पर पहुंच गए। कानपुर की फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है। लखनऊ से भी एक फोरेंसिक टीम जा रही है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले आठ पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने इनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...