back to top

लॉकडाउन के कारण इस बार कुछ अलग होगी ईद

लखनऊ। इस बार की ईद कुछ अलग होगी क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लागू है। ईद की पूर्व संध्या पर गुलजार रहने वाली अमीनाबाद, नजीराबाद, फतेहगंज, लाटूश रोड और कैसरबाग की सड़कों पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। मुस्लिम धर्मगुरूओं ने अपील की है कि लोग ईद घर पर ही रहकर मनाएं। अमीनाबाद रोड पर एक ओर सूखे मेवों की तो दूसरी तरफ हाथ से बने पापड़ की दुकानें हैं।

रविवार को दुकानें बंद थीं क्योंकि प्रशासन ने महामारी के चलते समूचे इलाके को बंद रखने का आदेश दिया है। नजीराबाद कपड़ों का बड़ा बाजार है और ईद के मौके पर यहां अच्छी खासी रौनक होती थी लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां भी दुकानों के शटर बंद हैं। लाटूश रोड, कैसरबाग और शिवाजी मार्ग की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहीं। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद शाह बुखारी ने कहा कि ईदउलफितर 25 मई को मनाया जा रहा है क्योंकि शनिवार को चांद नहीं दिखा।

शायद पहली बार ऐसा होगा कि जब मस्जिदों और ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं होगी क्योंकि सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया है। राजधानी लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने कहा कि उन्होंने हर किसी से कहा है कि ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें। ईद घर पर मनाएं। केवल मस्जिद में रहने वाले चार-पांच लोग ही वहां नमाज पढ़ेंगे। लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दीजिए। हाथ मत मिलाइए, गले मत मिलिए।

इसके अलावा आपका ईद का जो बजट है, उसका 50 प्रतिशत गरीबों में बांट दीजिए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईदउलफितर के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राजभवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ईद का पर्व मोहब्बत, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके जीवन में भी खुशियाँ लाएं। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर में ही नमाज पढ़ें तथा आवश्यक एहतियात बरतें।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...