back to top

मिस्र के शीर्ष इमाम ने महिलाओं के लिए बहुविवाह को अन्याय बता कर विवाद छेड़ा

काहिरा। मिस्र के इमाम – ए – आजम (ग्रैंड इमाम) ने यह कह कर विवाद छेड़ दिया है कि बहुविवाह महिलाओं के लिए अन्याय है। अल अजहर के इमाम – ए – आजम शेख अहमद अल तैयब ने कहा, जो लोग यह कहते हैं कि विवाह अवश्य ही बहुविवाही होना चाहिए, गलत हैं। हमें कुरान ठीक से पढऩा होगा। उन्होंने कहा कि बहुविवाह इस्लाम में प्रतिबंधित है और इसमें निष्पक्षता की जरूरत है।

टिप्पणी शुक्रवार को सरकारी टीवी पर प्रसारित की गई है

उनकी टिप्पणी शुक्रवार को सरकारी टीवी पर प्रसारित की गई है, जिसमें उन्होंने कहा कि बहुविवाह की प्रथा कुरान और पैगंबर की परंपरा की समझ की कमी के चलते आई। यह महिलाओं और बच्चों के लिए अक्सर एक अन्याय होता है। उन्होंने महिलाओं के मुद्दों के हल के लिए नए सिरे से सोचने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं। यदि हम उनकी सुध नहीं लेंगे तो यह सिर्फ एक पैर पर चलने जैसा होगा। उनकी टिप्पणी के प्रसारित होने के बाद इस विषय पर सोशल मीडिया में जबरदस्त बहस छिड़ गई।

कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए

कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए और बहुविवाह की प्रथा पर पाबंदी लगाने की मांग की। मिस्र की राष्ट्रीय महिला परिषद ने अल तैयब की टिप्पणी का स्वागत किया है। परिषद की अध्यक्ष माया मोर्सी ने कहा, इस्लाम महिलाओं का सम्मान करता है, उनसे निष्पक्ष तरीके से बर्ताव करता है और उन्हें कई अधिकार देता है जो पहले अस्तित्व में नहीं थे। हालांकि, अल अजहर ने शनिवार को टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश करते हुए कहा कि अल तैयब बहुविवाह पर पाबंदी लगाने की मांग नहीं कर रहे थे। गौरतलब है कि बहुविवाह ज्यादातर अरब और इस्लामी देशों में वैध है। वहीं ट्यूनीशिया और तुर्की में इस पर पाबंदी है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...