back to top

ईडी ने अब युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को भेजा समन,ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली। ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, राॅबिन उथप्पा और बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया है। इन तीनों से पहले ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की है।

अधिकारियों ने कहा कि उथप्पा (39), युवराज सिंह (43) और सूद (52) को ‘1एक्सबेट’ नामक प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह उनके बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने 22 सितंबर को रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि 23 सितंबर को युवराज सिंह को तलब किया है। यह भी कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों से पूछताछ दिल्ली स्थित ईडी के हेडक्वार्टर में होगी। वहीं अभिनेता सोनू सूद के साथ भी 23 सितंबर को ईडी की पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

इन टीएमसी नेताओं को भी किया गया तबल
इस मामले में सोमवार को पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा इस मामले में अपने निर्धारित समन पर मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1एक्सबेट की भारत की ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अपनी निर्धारित तिथि पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं। यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से संबंधित है, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या भारी मात्रा में कर चोरी की है।

कंपनी के अनुसार, 1एक्सबेट एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी ऐस है जो इस क्षेत्र में 18 वर्षों से कार्यरत है। कंपनी के अनुसार, इस ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं, और कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...